Showing posts with label economic Rate. Show all posts
Showing posts with label economic Rate. Show all posts

Friday, July 31, 2020

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

रिया चक्रवर्ती अपने व्यवहार के कारण सुशांत सिंह के घर पर नियंत्रण रखती थीं. सूरज ने इस बातचीत में काफी महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है. 

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पूर्व स्टाफ सूरज ने अब इस मामले में एक नया खुलासा किया है. ZEE NEWS से फोन पर हुई बातचीत में सूरज ने कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. सूरज ने बताया है कि कैसे रिया चक्रवर्ती अपने व्यवहार के कारण सुशांत सिंह के घर पर नियंत्रण रखती थीं. सूरज ने इस बातचीत में काफी महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है. 

सूरज ने फोन पर बात करते हुए ZEE NEWS से कहा, 'मैंने करीब 14 से 15 महीने सुशांत सिंह के यहां स्टॉफ के तौर पर काम किया है. सुशांत सिंह के यहां 2 ड्राइवर थे, एक कुक, एक कुक के काम में हाथ बंटाने वाला और एक बाहर के काम देखने वाला शख्स था. सब कुछ अच्छा चल रहा था, स्तिथि तब बिगड़ी जब रिया मैडम घर में आयी.' 

इसके आगे सूरज कहते हैं, 'अक्सर उनके भाई और उनके दोस्त आकर घर में पार्टी किया करते थे. रिया चक्रवर्ती ने घर के एक-एक स्टाफ को टारगेट करके कोई न कोई बहाना बनाकर नौकरी से निकाला है. 
रिहा चक्रवर्ती का व्यवहार बेहद खराब था.' 

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

पिता केके सिंह की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी राज्य पुलिस से मामले का ब्योरा मांगा था. 

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

नई दिल्ली: अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Suicide Case) के मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शोवित चक्रवर्ती घिरते जा रहे हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. 


वहीं #SushantSinghRajput मौत मामले पर केंद्रीय मंत्री आरवी पासवान ने कहा है कि इस मामले में बिहार और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के बीच बात चल रही है. महाराष्ट्र में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण राज्यों के बीच टकराव है. चिराग पासवान ने महाराष्ट्र सीएम ठाकरे से बात की थी कि सीबीआई जांच होनी चाहिए. सभी राजनीतिक नेता इसके लिए मांग कर रहे हैं कि इसे CBI को सौंपा जाना चाहिए. 



Wednesday, June 3, 2020

मोदी सरकार के इस फैसले के कायल हुए सतीश पूनिया, कही यह बड़ी बात

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है, इससे देश और प्रदेश के किसानों को संबल मिलेगा. 
पूनिया ने कहा कि फसलों को अच्छा दाम मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रबी की कई फसलों का समर्थन मूल्य एवं खरीद क्षमता बढ़ाकर भी मोदी सरकार ने किसानों के हित में कल्याणकारी फैसला लिया था.
डॉ. पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल की कुल लागत का डेढ़ गुना करने का वादा सरकार ने पूरा कर दिया है. साथ ही बैंकों द्वारा खेती एवं उससे जुड़े कामधंधों के लिए 3 लाख रुपये तक अल्पकालिक भुगतान की तिथि भी 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है, इसको लेकर समय से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.For More