Showing posts with label Jaipur. Show all posts
Showing posts with label Jaipur. Show all posts

Friday, July 31, 2020

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

रिया चक्रवर्ती अपने व्यवहार के कारण सुशांत सिंह के घर पर नियंत्रण रखती थीं. सूरज ने इस बातचीत में काफी महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है. 

Exclusive: सुशांत के पुराने स्टाफ सूरज ने रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पूर्व स्टाफ सूरज ने अब इस मामले में एक नया खुलासा किया है. ZEE NEWS से फोन पर हुई बातचीत में सूरज ने कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. सूरज ने बताया है कि कैसे रिया चक्रवर्ती अपने व्यवहार के कारण सुशांत सिंह के घर पर नियंत्रण रखती थीं. सूरज ने इस बातचीत में काफी महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है. 

सूरज ने फोन पर बात करते हुए ZEE NEWS से कहा, 'मैंने करीब 14 से 15 महीने सुशांत सिंह के यहां स्टॉफ के तौर पर काम किया है. सुशांत सिंह के यहां 2 ड्राइवर थे, एक कुक, एक कुक के काम में हाथ बंटाने वाला और एक बाहर के काम देखने वाला शख्स था. सब कुछ अच्छा चल रहा था, स्तिथि तब बिगड़ी जब रिया मैडम घर में आयी.' 

इसके आगे सूरज कहते हैं, 'अक्सर उनके भाई और उनके दोस्त आकर घर में पार्टी किया करते थे. रिया चक्रवर्ती ने घर के एक-एक स्टाफ को टारगेट करके कोई न कोई बहाना बनाकर नौकरी से निकाला है. 
रिहा चक्रवर्ती का व्यवहार बेहद खराब था.' 

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

पिता केके सिंह की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी राज्य पुलिस से मामले का ब्योरा मांगा था. 

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित पर दर्ज हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

नई दिल्ली: अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Suicide Case) के मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शोवित चक्रवर्ती घिरते जा रहे हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. 


वहीं #SushantSinghRajput मौत मामले पर केंद्रीय मंत्री आरवी पासवान ने कहा है कि इस मामले में बिहार और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के बीच बात चल रही है. महाराष्ट्र में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण राज्यों के बीच टकराव है. चिराग पासवान ने महाराष्ट्र सीएम ठाकरे से बात की थी कि सीबीआई जांच होनी चाहिए. सभी राजनीतिक नेता इसके लिए मांग कर रहे हैं कि इसे CBI को सौंपा जाना चाहिए. 



सुशांत की दवाइयों को लेकर अब उनके ट्रेनर समी अहमद ने बताई ये सारी बातें

सुशांत की दवाइयों को लेकर अब उनके ट्रेनर समी अहमद ने बताई ये सारी बातें

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के ट्रेनर रहे समी अहमद उनकी दवाइयों पर कुछ बातें ज़ी न्यूज के साथ शेयर कीं.

सुशांत की दवाइयों को लेकर अब उनके ट्रेनर समी अहमद ने बताई ये सारी बातें
फोटो साभार: इंस्टाग्राम

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. सुशांत के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई, और अब तक लगभग 40 लोगों का बयान भी दर्ज किया जा चुका है, लेकिन सुशांत ने सुसाइड क्यों किया अब तक यह बात सामने नहीं आ पाई है. वहीं, अब इस मामले में बीते मंगलवार को सुशांत के परिवार द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज करवाया गया, जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में आकर इस मामले की जांच कर रही है. 

इस एफआईआर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता द्वारा कई आरोप लगाए गए हैं, जिसे रिया ने पूरी तरह से गलत बताया है. वहीं, खबर यह भी चल रही है कि सुशांत की सेहत ठीक ठाक थी और उन्हें किसी प्रकार की कोई दवाइयों की जरूरत नहीं, लेकिन रिया उन्हें जबरदस्ती दवाइयां दिया करती थीं. अब इस मामले में सुशांत के ट्रेनर रहे समी अहमद का एक बयान सामने आया है. समी ने सुशांत की दवाइयों पर कुछ बातें ज़ी न्यूज के साथ शेयर करते कहा, 'सच कहूं तो मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन हां वो दवाइयां ले रहे थे.'

राजस्थान: रिलैक्स नजर आए गहलोत कैंप के विधायक, योगा से की दिन की शुरूआत

राजस्थान: रिलैक्स नजर आए गहलोत कैंप के विधायक, योगा से की दिन की शुरूआत

राजस्थान विधानसभा सत्र की तारीख तय होने पर अशोक गहलोत कैंप के विधायक गुरुवार सुबह रिलैक्स नजर आए. विधायकों ने होटल फेयरमाउंट में दिन की शुरुआत योगा के साथ की.  

राजस्थान: रिलैक्स नजर आए गहलोत कैंप के विधायक, योगा से की दिन की शुरूआत
सरकार विधायकों को लेकर अभी किसी बार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है.

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच, कांग्रेस विधायकों के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी रही. पिछले  20 दिनों से जारी पायलट बनाम गहलोत विवाद और फिर राजभवन से सरकार के टकराव के चलते, राज्य में सियासी हलचल तेज थी. दरअसल, राजस्थान सरकार के बार-बार राजभवन में विधानसभा सत्र बुलाने की फाइल को, राज्यपाल लौटा दे रहे थे. लेकिन अत: बुधवार देर रात को राज्यपाल कलराज मिश्रा (Kalraj Mishra) विधानसभा सत्र बुलाने को राजी हो गए.

राजभवन के अधिकारियों के मुताबिक, राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है और 14 अगस्त से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. यह खबर कांग्रेस, सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और विधायकों के लिए राहत भरी रही. इसकी एक झलक गुरुवार को भी होटल फेयरमाउंट में दिखी.

दरअसल, राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) सत्र की तारीख तय होने पर अशोक गहलोत कैंप के विधायक गुरुवार सुबह रिलैक्स नजर आए. विधायकों ने होटल फेयरमाउंट में दिन की शुरुआत योगा (Yoga) के साथ की. मंत्री बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, विधायक प्रशांत बैरवा, गोपाल मीणा, कृष्णा पूनिया समेत तमाम विधायकों ने योगाभ्यास किया.

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार विधायकों को लेकर अभी किसी बार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है. इसलिए विधायकों को 14 अगस्त तक होटल फेयरमाउंट में ही रहना पड़ सकता है. वहीं, गहलोत खेमा विधानसभा सत्र बुलाने के राज्यपाल की मंजूरी को, अपनी बड़ी जीत मान रहा है.

इससे पहले राजभवन ने तीसरी बार बुधवार को गहलोत सरकार का प्रस्ताव लौटा दिया था. इसके बाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बाद में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजभवन जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी.

Thursday, June 4, 2020

Corona Update

प्रदेशभर में आज कोरोना पॉजिटिव नए मामलों की संख्या के मुकाबले अस्पतालों से कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा थी। आज सुबह आई रिपोर्ट में 68 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि 75 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वही 59 मरीजों को तो पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।

2692 एक्टिव केस बचे
प्रदेशभर में अब-तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2692 एक्टिव केस बचे है । कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 6819 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 6267 लोगों को अस्पताल से डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। आज सुबह 75 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जबकि 59 को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।

454788 लोगों की कोरोना जांच
प्रदेशभर में अब-तक 4 लाख 54 हजार 788 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 4 लाख 40 हजार 850 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4218 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

बरसात / अलवर में पौन घंटे में 30 मिमी बारिश, 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं; झुंझुनूं में बरसात से चले झरने, लोग कोरोना भूल पिकनिक मनाने पहुंचे

जयपुर, दौसा, सीकर, टोंक में बरसे बादल, गुरुवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू सहित 10 जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, दौसा जिले में बुधवार को हल्की से तेज बरसात हुई। वहीं प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने लग है। बुधवार को प्रदेश में 40.7 डिग्री तापमान के साथ बीकानेर सबसे गर्म रहा तो कोटा में 40.4 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में तापमन 37.8 डिग्री रहा। वहीं बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 30.5 तो सबसे कम माउंटआबू में 15.0 डिग्री रहा। जयपुर में बीती रात तापमान 25.2 डिग्री रहा। 

झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में बरसे बादल

झुंझुनूं जिले के उपखंड के छापोली सहित कुछ ग्रामीण इलाकों में बुधवार को जोरदार बरसात हुई। छापोली का कदंब कुंड पहली बरसात में ही भर गया। नजदीक पहाड़ियों में झरने चल गए। सुबह 10 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुककर देर शाम तक जारी रहा। छापोली कदंब कुंड, सिरसका सहित कुछ स्थानों पर झरने बहने लगे। शाम को बरसात फिर शुरू हो गई। देर शाम तक झरने बहते रहे। बरसात से कस्बे सहित इलाके में मौसम सुहावना हो गया। बरसात का आनंद लेने के लिए लोग पहाड़ियों पर पिकनिक मनाने पहुंच गए। 

झुंझुनूं। छापोली निवासी शिक्षक महेश शर्मा, वीर बहादुर सिंह सहित कई लोग पहाड़ियों पर पिकनिक मनाने पहुंच गए।
झुंझुनूं। छापोली निवासी शिक्षक महेश शर्मा, वीर बहादुर सिंह सहित कई लोग पहाड़ियों पर पिकनिक मनाने पहुंच गए।

अलवर में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

अलवर: शहर में दोपहर को 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में चली तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब 45 मिनट में 30 मिमी पानी बरसा। हादसे की आशंका के चलते डिस्कॉम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। बुधवार सुबह 8 बजे तक 24 घण्टे में जिले में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शहर में दोपहर को घने बादल छा गए और धूल भरी हवा चलने लगी। दुकानों के बाहर लगे तिरपाल उड़ गए। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके एक घंटे बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान भी तेज हवा चल रही थी। करीब 45 मिनट तक बरसात हुई। अलवर तहसील से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 30 मिमी बारिश हुई।

जयपुर में भी हल्की बरसात
राजधानी जयपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे सूरज की तपिश कम रही। दोपहर में राजधानी जयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। जयपुर के सी स्कीम, बाइस गोदाम, नंदपुरी, टोंक फाटक, सोडाला, मानसरोवर, डीसीएम, अजमेर रोड सहित कई इलाकों में हल्की बरसात से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। उल्लेखनीय है कि  राज्य में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रतापगढ़, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अलवर व दौसा में बादल बरसे। सबसे अधिक बरसात चित्तौड़गढ़ के कपासन में 29.0 मिमी हुई। 

बुध और गुरुवार को कैसा रहे गा मौसम 
बुधवार को यहां आ सकती है आंधी: अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, दौसा, डूंगरपुर, कोटा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर जिलों में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बाड़मर, जैसलमेर, नागौर, पाली, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, जालौर, जोधपुर जिलां में बादल गरजने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार स चल सकती हैं हवाएं। 

गुरुवार को यहां आ सकती है आंधी: मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, झुंझुनूं, झालावाड़, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, उदयपुर, जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट है। यहां बादल गरजने के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यहां भारी से भारी बारिश हो सकती है: बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालौर, जोधपुर, पाली, नागौर जिलों में बादल गरजने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यहां भारी बरसात हो सकती है: बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बरसात की चेतावनी है। वहीं पाली, जालौर, जिलोंमें भारी बरसात की चेतावनी है।

खुशखबर / हाउसिंग बोर्ड की 11 शहरों में 17 आवासीय योजनाएं, इसमें सभी श्रेणी के 11 हजार 250 आवास मिलेंगे


जयपुर. हाउसिंग बोर्ड ने घर का सपना देख रहे लाेगाें के लिए बुधवार काे जयपुर सहित 11 शहराें में 17 आवासीय याेजना लाॅन्च करने का निर्णय लिया है। इनकी लांचिंग एक माह में सीएम स्तर पर करवाई जाएगी। इनमें सभी श्रेणियाें के कुल 11,250 आवास मिलेंगे। हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया-जयपुर के प्रताप नगर स्थित सेक्टर 26 में मुख्यमंत्री राज्य कर्मचारी आवासीय योजना लांच जाएगी।

इसमें हर स्तर के कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार 624 फ्लैट्स बनेंगे। इसमें 10.90 लाख में 632 वर्गफीट का 2 बीचएचके फ्लैट, 15.70 लाख में 882 वर्गफीट का 2 बीचएचके फ्लैट और 21 लाख रु. में 1097 वर्ग फीट का 3 बीचएचके फ्लैट उपलब्ध कराया जाएगा।

जयपुर के सिरोली, वाटिका, महला, शाहपुरा और  उदयपुर के दक्षिण विस्तार एवं देवारी, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़, टोंक के निवाई, सिरोही के आबूरोड़, अजमेर के नसीराबाद, किशनगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में लॉन्च होंगी। आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग, अल्प आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग-अ,ब व उच्च आय वर्ग को 1,250 आवास उपलब्ध होंगे। 

10% दीजिए गृह प्रवेश कीजिए में जीएसटी नहीं : बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया कि ‘10 प्रतिशत दीजिये गृह प्रवेश कीजिए’ योजना में जीएसटी न तो किस्ताें पर लगेगी और न ईएमडी पर। बोर्ड अध्यक्ष भास्कर ए. सांवत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में ये सभी महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

11 शहरों में जाे 17 आवासीय योजनाएं लॉन्च हाेंगी, उनमें पीएम आवास योजना व सीएम जन आवास योजना के तहत देय लाभ  भी प्रदान किए जाएंगे। -पवन अरोड़ा, कमिश्नर, हाउसिंग बोर्ड

Wednesday, June 3, 2020

नागौर में कोरोनाकाल / यहां होम आइसोलेशन में रखे गए संक्रमित पति-पत्नी को भोजन देने वाली बुआ पॉजिटिव हुई, आज कुल 13 नए केस सामने आए

जयपुर. जिले में बुधवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। इनमें गगराना में एक साथ 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। वही रियांबड़ी ब्लॉक के थांवला, मोरियाना व बडायली में 1-1 पॉजिटिव मिला। वहीं, छोटी खाटू, मकराना के बिल्लू व कुचामन में भी 1-1 रोगी आया है। वही, दूसरी ओर गगराना में  7 मरीजों के एक साथ पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

बीसीएमओ डॉ. सुशील कुमार दिवाकर ने बताया कि इन सभी मरीजों के सोमवार को मेड़ता सीएचसी में सैंपल लिए गए थे। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम ने मरीजों को एंबुलेंस के जरिए मेड़ता स्थित केयर सेंटर लेकर पहुंची। बीपीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि 16 मई को अहमदाबाद से आए युवक की जांच कराई गई थी। जो पॉजिटिव थी। जिस पर संक्रमित के संपर्क में आए 23 लोगों के सैंपल लिए थे। जिसमें 7 पॉजिटिव आए है।

होम आइसोलेट दंपती को भोजन-पानी देने वाली बुआ संक्रमित
थांवला कस्बे में अहमदाबाद से आए संक्रमित पति-पत्नी को होम क्वारेैंटाइन के दौरान भोजन-पानी देने वाली उनकी बुआ की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। यह दंपती 21 मई को थांवला आया था। इस दौरान इनके सैंपलिंग के बाद 24 मई तक घर में ही क्वारेंटाइन थे। दंपती के साथ ग्राम पीह आए लोगों के संक्रमित मिलने पर दंपती के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इस पर 30 मई को दंपती कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। इस पर विभाग ने उनके होम क्वारैंटाइन रहने के दौरान संपर्क में आए परिवार व मोहल्ले के 7 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिसमें बुधवार को उनकी 55 वर्षीय बुआ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

चार दिन पहले दंपती की रिपोर्ट भी आ चुकी पॉजिटिव, अब तक जिले में 469 मामले सामने आ चुके

बडायली में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया। मुंबई से आए बडायली निवासी एक युवक के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा टीम ने मौके पर उसे कोविड केयर सेंटर रेफर किया। मुंबई से आया युवक 13 दिन से स्कूल में क्वारेंटाइन था। सोमवार को सैंपल भेजे गए थे। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे उपचार के लिए रेफर किया है।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 203 की मौत, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 9475

राज

जयपुर: प्रदेश में 3 जून बुधवार को सुबह 10.30 बजे तक 102 नए मामले कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों के सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में अब तक 9475 कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है. वहीं, मंगलवार को तीन मरीज की मौत दर्ज की गई है. अब तक प्रदेश में 203 कुल मौत का आंकड़ा पहुंच चुका है.
चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टिव केस की संख्या 2766 हो गई है. कुल 6506 रिकवर्ड केस हैं. प्रवासी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2712 हो गई है.
स्थान में कोरोना से अब तक 203 की मौत, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 9475